पटना, मार्च 5 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मुंगेर के सतघरवा जलाशय निर्माण योजना में विलंब की समीक्षा होगी। वे बुधवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। कहा कि इसके निर्माण की बाधाओं की भी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से समन्वय करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार इस योजना को लेकर काफी गंभीर है और इसका निर्माण शीघ्र कराने की योजना पर काम कर रही है। इसके पहले जमालपुर के विधायक अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा कि झरना के पानी को जलाशय में लाने के लिए वर्ष 2022-23 में ही योजना स्वीकृत की गयी थी, लेकिन अभी तक वह पूर्ण नहीं हुई है। इसी तरह परबत्ता के विधायक संजीव कुमार के एक सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने बताया कि देवठा पैंकात पंचायत स्थित बदला नगरपाड़ा बांध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.