कोडरमा, फरवरी 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. सुरेश कुमार राम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद डॉ. राम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। संसाधनों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा तथा सभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। डॉ. सुरेश कुमार राम ने स्वास्थ्य कर्मियों से ईमानदारी, सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि ...