कोडरमा, फरवरी 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत ग्राम गजहड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बरामदगी गांव के एक टूटे हुए मिट्टी के खंडहरनुमा घर से की है। गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिहार के जहानाबाद जिला का निवासी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से गांव में संदिग्ध रूप से घूमता देखा जा रहा था और रात में इधर-उधर ठहर जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार गांव में रह रहा था तथा पहले भी यहां आता-जाता रहा है। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि सतगावां-कटैया का सीमावर्ती क्षेत्र बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर दमदमियां में इन दि...