कोडरमा, जुलाई 26 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के अस्नाकोणी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान रामदेव राजवंशी (55 वर्ष), पिता रामसहाय राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामदेव घर के समीप कार्य कर रहे थे, तभी अचानक एक सर्प ने डंस लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.