कोडरमा, दिसम्बर 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहास के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय सुदामा कुमार, ग्राम कोनीचक, थाना गावां निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुदामा कुमार अपने घर कोनीचक से ससुराल खैरा जा रहा था। इसी दौरान सिहास के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टोटो से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...