कोडरमा, दिसम्बर 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के पुतोडीह के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय शकुंती देवी, पति राजकुमार, निवासी पुतोडीह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना उस समय घटी जब शकुंती देवी किसी काम से सड़क किनारे जा रही थीं, इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उठाया और एंबुलेंस की व्यवस्था कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां भेजा। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.