कोडरमा, जनवरी 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा समितियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सीमित साउंड में ही गीत बजाने तथा फूहड़ और आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। बैठक में उप प्रमुख मनोज कुमार निराला, विश्व सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव, बबलू ...