कोडरमा, दिसम्बर 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र में शराब से लदे वाहन के पलटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा पुलिस कप्तान ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम में शामिल टेक्निकल सेल के विशेषज्ञ रविवार से ही सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घटना से जुड़े समय की लंबी अवधि के फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित वाहन बिहार सीमा की ओर जाने के बाद पुनः उसी मार्ग से वापस लौटा था। वाहन की इस संदिग्ध गतिविधि ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल में कौन-कौन लोग शामिल थे और यह नेटवर्क कब से सक्रिय था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी टीम सतगावां क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल नंबरों की लोकेश...