कोडरमा, फरवरी 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी संस्थानों की हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विशेष रूप से संरक्षित जनजाति बिरहोर परिवारों के उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोनैया से हुई, जहां उपायुक्त ने स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी। विद्यार्थियों के सही उत्तर और उत्साह से प्रसन्न होकर उन्होंने टॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोठियार-दोनैया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। खवासडीह में रह रहे 11 बिरहोर परिवारों (कुल 42 सदस्य) की स्थिति का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.