कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े कई लोग बाल-बाल बच गए। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व भी इसी स्थान पर एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया था। वहीं अगले ही दिन उसी बरियारपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक महुआरी जाने वाले मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों को चपेट में लेते-लेते एक पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने से बच गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि टक्कर के कारण ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.