कोडरमा, दिसम्बर 6 -- सतगावां। प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को किसानों के बीच बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एटीएम अरविंद पांडेया की उपस्थिति में कलीडीह, नंदूडीह, चांदडीह आदि गांवों के किसानों को मसूर, चना, गेहूं सहित अन्य बीज वितरित किए गए। मुखिया सदानंद यादव की उपस्थिति में किसान विकास कुमार, चंचल देवी, प्रतिमा देवी, दौलती देवी, मालू कुमार सहित कई किसानों को बीज प्रदान किए गए। मौके पर कृषक मित्र राकेश रंजन, सुबोध सिंह, संतोष कुमार और शशि भूषण सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...