कोडरमा, जनवरी 12 -- सतगावां। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रतिपक्ष नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 67वां जन्मदिन रविवार को सतगावां प्रखंड में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक महेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के विकास के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में अनुश्रवण समिति के सदस्य मनोज भगत, शिवराज सिंह, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...