कोडरमा, दिसम्बर 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांगडीह गांव निवासी एक युवक के घायल होने का मामला गुरुवार देर रात प्रकाश में आया है। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय सुधीर राम, पिता जानकी राम, निवासी गांगडीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधीर राम शिवपुर की ओर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...