कोडरमा, जनवरी 11 -- सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम पचमौह में एक महिला के गलती से फिनायल पी लेने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। पीड़िता की पहचान पूजा देवी (30 वर्ष), पति पिंटू कुमार के रूप में की गई है।घटना के बाद परिजनों ने तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा त्वरित उपचार किया गया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामाशीष चौधरी ने बताया कि गलती से फिनायल पी लेने के कारण महिला की तबीयत बिगड़ी थी। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.