कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय सतगावां में पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार और लक्ष्मण यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार ने कहा कि पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित कर पंचायत व्यवस्था को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की जिम्मेदारियां अब पहले से अधिक बढ़ गई हैं, ऐसे में उन्हें अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। लक्ष्मण यादव ने पंचायत सहायकों की उपयो...