कोडरमा, सितम्बर 23 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांप के काटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों पीड़ितों को परिजनों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया और अब सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल महिलाओं में सोना देवी (35 वर्ष) पति सरवन राय, ग्राम नंदुडीह, आरती देवी (23 वर्ष) पति नवलेश महतो, ग्राम ढाव एवं ललिता कुमारी (18 वर्ष) पिता इंद्रदेव यादव, ग्राम मोहनपुर शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने जहरीले सांप का फोटो मोबाइल से खींचकर अस्पताल में दिखाया, जिसके आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और समय रहते एंटीवेनम देकर उनकी जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, सोना देवी खेत में घास काटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.