कोडरमा, दिसम्बर 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण में लापरवाही को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामाशीष चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर शुक्रवार को कागजात की जांच की। इस दौरान टीकाकरण में शामिल कर्मियों, सहिया, सेविका और अन्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बच्चों के केंद्र में उपस्थित नहीं होने की सूचना पर भी नाराजगी जताई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र में टीकाकरण समुचित रूप से नहीं हो पा रहा है और इस संबंध में लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में हुए विवाद और बवाल को लेकर राजपत्रित कर्मचारी महासंघ कोडरमा के प्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने केंद्र के कर्मियों के साथ बैठक कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का विरोध जताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.