कोडरमा, जुलाई 2 -- सतगावां। प्रखंड में मंगलवार को जहरीले जीव के काटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में एक बच्ची, दो महिलाएं और एक वृद्ध व्यक्ति शामिल हैं। घायलों की पहचान मनु प्रसाद यादव (55 वर्ष), सनम कुमारी (11 वर्ष), ललिता देवी (25 वर्ष) और सरिता देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अपने-अपने घर के समीप थे, तभी किसी जहरीले कीट ने उन्हें काट लिया। शरीर में विष के प्रभाव से स्थिति बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.