कोडरमा, दिसम्बर 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के खूट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के पास रविवार की शाम छड़ ओवरलोडेड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रेलर का चालक रोहित कुमार बजरंग चंद्रवंशी, ग्राम-तेतरिया, वाहन के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल चालक ने बताया कि वे गिरिडीह से छड़ लेकर पटना जा रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के समीप सामने से आ रहे हाईवा वाहन को बचाने के क्रम में ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.