कोडरमा, नवम्बर 14 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कलीडीह गांव में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने गेट-ग्रिल की एक दुकान से लोहे के दराज और खिड़की की चोरी कर ली। यह दुकान ग्राम कलीडीह निवासी प्रेम विश्वकर्मा, पिता हीरालाल विश्वकर्मा की बताई गई है। प्रेम विश्वकर्मा ने सतगावां थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी दुकान के बाहर रखे लोहे के दराज व खिड़की को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने पुलिस से जल्द मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन किसी न किसी घर या दुकान से सामान गायब हो जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्...