कोडरमा, नवम्बर 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सतगांवा थाना परिसर में भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत बनाना रहा। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत थाना परिसर से की गई, जो वैधडीह पेट्रोल पंप तक पहुंची और पुनः वापसी के बाद थाना परिसर में शपथ ग्रहण समारोह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर जिस प्रकार एकता और अखंडता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.