कोडरमा, फरवरी 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम महथाखैरा में रविवार को आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, महथाखैरा निवासी आदित्य कुमार (22 वर्ष) का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज की जा रही थी। जब आदित्य ने इसका विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट की घटना में आदित्य कुमार घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...