कोडरमा, दिसम्बर 27 -- सतगावां। राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को बिरहोर कॉलोनी गज़हर, चुवां पहाड़ी, भखरा और ढाब के अति जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहलवान आश्रम भखरा के जमीन दाता शिवनाथ पासवान, संस्थान के अध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता मानसिंह पासवान, मुसाफिर राम, पिंकी बिरहोर, अमरेंद्र यादव, शंकर यादव और रोशन यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबूलाल बिरहोर, सोनिया देवी, उषा देवी, जलेसर बिरहोर, पूजा देवी, कविता देवी, अरुण बिरहोर, करूं बिरहोर, वीर लखन बिरहोर, जितनी देवी, बड़कू बिरहोर, अर्जुन बिरहोर, बुधन बिरहोर सहित कई जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...