कोडरमा, मई 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां में अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार को बाजार के दुकानदार सड़क पर उतर आए। साथ ही इस मामले में डीसी से हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी। मालूम हो कि सतगावां प्रखंड के बासोडीह हाट व्यापारिक संघ की ओर से दुकान लगाने को लेकर रेट तय है, मगर ठेकेदार के लोग तय मूल्य से अधिक की वसूली कर रहे हैं। इससे दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का आरोप है कि सतगावां के बरियारडीह हाट बाजार में दुकानदारो से अवैध वसूली की जाती है। दुकानदार सोनू कुमार, नरेश कुमार, रंजीत कुमार, शिव शंकर कुमार आदि दुकानदारों ने बताया कि तय राशि के तहत बासोडीह हाट बाजार प्रांगण में जमीन पर बैठने पर 20 वर्ग फुट का दो रुपये टैक्स देना होता है और शेड में बैठने पर 20 वर्ग फुट में छह रुपये टैक्स देना होता है। दुकानदारों ने बताया कि संवेदक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.