कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत खाभ गांव में मंगलवार को अवैध रूप से बालू भंडारण की सूचना पर खनन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां भारी मात्रा में बालू डंप पाया गया। जांच के दौरान खनन पदाधिकारी ने बताया कि स्थल पर लगभग 200 टन बालू अवैध रूप से भंडारित पाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा यह बताया गया कि बालू का उपयोग सड़क निर्माण कार्य में किया जाना है, लेकिन पूछताछ के दौरान इससे संबंधित कोई भी वैध आदेश, अनुमति पत्र अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालू भंडारण को लेकर न तो विभाग को कोई पूर्व सूचना दी गई थी और न ही किसी प्रकार के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.