कोडरमा, फरवरी 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावाँ प्रखंड के 10 2 उच्च विद्यालय बासोडीह एवं प्लस टू उच्च विद्यालय मीरगंज में विज्ञान विषय की पढ़ाई प्रयोगशाला की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण प्रभावित हो रही है। दोनों विद्यालयों में जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र एवं भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाएं या तो पूर्ण रूप से विकसित नहीं हैं या आवश्यक संसाधनों के अभाव में किसी प्रकार संचालित की जा रही हैं। 10 2 उच्च विद्यालय बासोडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंत कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद विद्यालय फंड एवं अपने स्तर से तीनों विषयों की प्रयोगशाला किसी तरह संचालित की जा रही है। हालांकि प्रयोगशाला के लिए अलग से कक्ष उपलब्ध नहीं है। विद्यालय के ही एक कमरे में कुछ सामग्री रखकर काम चलाया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षक विजय कुमार से पूछे जाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.