कोडरमा, फरवरी 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड की बासोडीह पंचायत सचिवालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया की बासोडीह एवं सतगावां शाखा तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अग्रणी जिला प्रबंधक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विशेषकर केवाईसी और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रभारी रत्नेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को केवाईसी दस्तावेज, सी-केवाईसी प्रक्रिया तथा खाता अनुशासन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आरबीआई का मूल मंत्र "जानकार बनें, सतर्क रहें" पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक व...