कोडरमा, दिसम्बर 14 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां के अर्धनिर्मित खेल मैदान में रविवार को खेले गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खूंट्टा की टीम ने मोहनपुर को 11 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। मैच में मोहनपुर टीम ने टॉस जीता। खूंट्टा ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बनाए। पीछा करने उतरी मोहनपुर की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि सुदीव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि सतगावां प्रखण्ड में भव्य खेल आयोजन दुर्लभ है और खिलाड़ियों के उत्साह व हौसले को बढ़ाने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि एक वर्ष के अंदर इस अर्ध निर्मित खेल मैदान का विकास व सौंदर्यकरण कर इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.