किशनगंज, फरवरी 12 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) के आठवें व अंतिम लीग मैच में बुधवार सतकौवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करुवामनी पंचायत के टीम को 127 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ सतकौवा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला पत्थरघट्टी टीम से होगा। सतकौवा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सतकौवा की ओर से सौरव ने 56 और सब्बीर ने 53 रनों की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंची।विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी करुवामनी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में ही टीम ने अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और लगातार अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.