कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर में यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का मुख्य फोकस व्यवसायिक वाहनों के संचालन पर रहा। टीएसआई अरशद अली ने लंबी दूरी एवं रात्रिकालीन यात्रा के दौरान दो ड्राइवरों की अनिवार्यता पर व्यापक जांच की तथा चालकों को जागरूक किया। उन्होंने चालकों को समझाया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा थकान की स्थिति में ड्राइविंग न करें, क्योंकि थकान सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। समय-समय पर विश्राम लेना आवश्यक है। इस दौरान भारी वाहनों के चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान में 25 चाल...