कन्नौज, नवम्बर 11 -- फोटो 2-सडक़ के गड्ढों के बीच निकलते बाइक सवार।फोटो 3-संजीव खंडेलवाल। फोटो 4-सर्वेश राठौर। फोटो 5-अमित बाल्मीकि। फोटो 6-नेम कुमार। विशुनगढ़, संवाददाता। गांव में मैन बाजार जाने वाली सडक़ की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस सडक़ पर पिछले एक साल से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। विशुनगढ़ गांव के दुर्गा मंदिर से पश्चिमी पुलिया तक फैली इस सडक़ पर गड्ढों के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। नालियों का गंदा पानी गड्ढों में जमा होने से बदबू और गंदगी की समस्या भी बढ़ गई है, जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सडक़ की मरम्मत और निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो और हादसों से बचा जा सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.