गिरडीह, फरवरी 8 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन थाना से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित गोशाला के पीछे जंगल से सड़ा गला अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर मधुबन पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। मधुबन पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शनिवार देर शाम मधुबन थाना क्षेत्र के गोशाला के पीछे जंगल में अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस शव को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मधुबन थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि सड़ा गला शव मिला है। अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...