फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर। इस साल यातायात माह नवंबर में सड़क हादसों में पिछले चार सालों की तुलना में करीब 50 फीसदी कमी आई है। जिस पर डीएम ने अन्य महीनों में भी इसी तरह प्रभावी कदम उठाते हुए सड़क हादसों को रोकने और उनमें होने वानी मृत्यु में कमी लाने के निर्देश दिये हैं। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क दुर्घटनाओ में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाई जाने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिले में वर्ष 2025 के नवंबर माह के सड़क दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि नवंबर माह वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओ की संख्या 70 थी। नवंबर 2025 में 56 थी जिसका अंतर 14 है। कुल 20 प्रतिशत की सड़क दुर्घटना में कमी आयी। इसी प्रकार नवंबर माह 2024 में मृतकों की संख्या 37 थी जो 2025 में मृतकों की 27 थ...