लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- जिले में हुए अलग-अलग हादसों में होमगार्ड समेत दो की मौत हो गई। फरधान इलाके से जिला अस्पताल ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मझगई क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान जान चली गई। थाना फरधान के गांव नरइदवलपुरवा निवासी 55 वर्षीय रहमत अली होमगार्ड थे। उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल मोतीपुर में लगी थी। शनिवार की सुबह वह अपने घर से मोतीपुर अस्पताल ड्यूटी पर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह ओयल चौकी क्षेत्र के महमदाबाद अमृत सरोवर के पास पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रहमत बाइक समेत दूर जा गिरे और सिर पर गहरी चोट लग गई। आस पास मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.