सहारनपुर, मई 1 -- बेहट दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में श्रद्धालु सहित दो की मौके पर मौत हो गई। साथ ही एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल महिला को सीएचसी बेहट भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहला हादसा मंगलवार देर रात करीब एक बजे हाईवे पर स्थित कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव देवला के पास हुआ है। बेहट कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक शाहजेब पुत्र अहसान राव मंगलवार को हरियाणा के लाडवा में अपनी ससुराल पत्नी को बाइक पर लेकर गया था। वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर देर रात करीब एक बजे बेहट लौट रहा था। जैसे ही वह गांव देवला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहजेब की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक की तीन महीने पहले ही शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.