श्रावस्ती, मई 28 -- इकौना, संवाददाता। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना थाना क्षेत्र के श्रावस्ती व बहराइच जनपद सीमा क्षेत्र में स्थित गोसाई पुरवा भवानीपुर बनकट गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार जनपद व थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के ग्राम हंसुवाडोल निवासी रामकरन उर्फ राम कन्ने चौहान (32) व दूसरी बाइक पर सवार बहराइच जनपद के लोहारनपुरवा बसनेरा निवासी कल्पराम विश्वकर्मा (42) पुत्र राम समुझ गंभीररूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एम्बुलेंस से दोनों घायल को सीएचसी इकौना में लाकर भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.