गोंडा, फरवरी 19 -- मनकापुर/तरबगंज, हिटी। मनकापुर-कहोबा मार्ग पर जोगापुर गांव के निकट बुधवार की देररात मुर्गा लदे पिकअप और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। तरबगंज के रेतादल सिंह निवासी भोलानाथ कसौधन परिजनों के साथ कार से बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेकर बुधवार देर रात घर लौट रहे थे। उधर, पिकअप चालक महेश निवासी हुसैनाबाद थाना रेहरा जनपद बलरामपुर मुर्गा लादकर मनकापुर की ओर आ रहा था। रात करीब तीन बजे जोगापुर गांव के पास कार चालक को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। कार व पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे मे...