बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बालक और युवक की मौत हो गयी। दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केस दर्ज कर पुलिस हादसों की तहकीकात कर रही है। बैरिया, हिसं के अनुसार इलाके मठ योगोंद्र गिरी (नई बस्ती) निवासी विजय शंकर राम का 12 वर्षीय पुत्र अंशु खेत गया था। वहां से वापस लौटते समय वह गांव के सामने एनएच 31 को पार कर रहा था। इस दौरान मांझी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंद दिया। आसपास के लोगों की मदद से पिकअप चालक ने किशोर को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते एनएच पर पहुंच गये और सड़क जाम कर दिया। लोग आये दिन ह...