सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, हरगांव, अकबरपुर, संवाददाता। जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। यह सड़क हादसे हरगांव, तालगांव व बिसवां क्षेत्र में हुए हैं। हरगांव में हुए हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा कर कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभाला और लोगों को समझा कर जाम खोलवाया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरगांव के बेनीराजा दशरथपुर निवासी 60 वर्षीय रामलखन शाम करीब 6:15 बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी लखीमपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह वाहन के बोनट पर फंसकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी म...