एटा, दिसम्बर 2 -- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बेटे के साथ जाते समय बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। दूसरी तरफ शादी समारोह में जाते समय वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर शव की पहचान की। फिरोजाबाद थाना एका के गांव हथौली जयसिंहपुर निवासी सोना देवी (45) पत्नी महेश चन्द्र बेटे के साथ बाइक से सोमवार रात को गांव लौट रही थी। थाना पिलुआ क्षेत्र में फ्लाई ओवर के पास पहुंचे। वही पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बेटा महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ सकीट रोड पर सोमवार रात को बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने युवक की मौत हो गई। शव की पहचान न होने के कारण पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। मंगलवार सुबह ...