बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की गयी जान वाहन के धक्के से घायल ने पावापुरी में इलाज के दौरान तोड़ा दम शेखपुरा-महुली रोड में बाइक सवार ने राहगीर को कुचल दिया फोटो 20 शेखपुरा 01 - मौत पर रोते - बिलखते परिजन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले 24 घंटों में दो अलग- अलग हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार की देर शाम को शेखपुरा-चेवाड़ा रोड में एकसारी गांव के समीप स्कॉर्पियों व तीन ई रिक्शा की टक्कर में घायल हुए 17 लोगों में से एक महिला की पावापुरी में इलाज के दौरान जान चली गयी है। मृतका की पहचान नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बजरंगी बिगहा निवासी 60 वर्षीय अजनिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला शादी समारोह में शामिल होने माने गांव जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की देर शाम को...