इटावा औरैया, फरवरी 4 -- जसवंतनगर। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 65 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र रोशन लाल अपने नाती विवेक की शादी में शामिल होने के लिए झींझक जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर केस्त तिराहे पर पहुंची, वह डिवाइडर से टकराकर फिसल गई। हादसे में कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फिरोजाबाद निवासी 60 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी रामप्रकाश अपने पुत्र सुदामा के साथ बाइक से सिरहोल गांव जा रही थीं। सिरहोल बंबा की पुलिया पर बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गईं। उधर, हाईवे पर मलाजनी गांव के पास 24 वर्षीय आंशू पुत्र रामरतन की बाइक स्लिप हो गई। जबकि l तिजोरा गांव में 55 वर्षीय रामेन्द्री देवी पत्नी सालिगराम सड़क पार कर रही थीं, तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस...