सहारनपुर, जनवरी 30 -- दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों हादसे शुक्रवार देर साय हाईवे पर गांगरोह नदी के पुल के निकट हुए है। शुक्रवार को कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी बुद्धू की लड़की की शादी थी। गांव मीरगढ़ के पास नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान के फार्म हाउस पर शादी समारोह का आयोजन था। देर शाम बारात को विदा करने के बाद बुद्धू की पत्नी रुखसाना अपनी बहन शमशाना व अन्य रिश्तेदार शमीना के साथ ई-रिक्शा से घर वापस आ रही थी। गांगरोह नदी के पुल के पास पहुंचते ही बेहट की तरफ से जा रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में शमशाना पत्नी नानू निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि श...