लखनऊ, दिसम्बर 26 -- दो भीषण हादसों में बीटेक छात्र और ट्रक चालक की मौत हो गई। गुरुवार को बंथरा थाना क्षेत्र के शिवपुरा अंबेडकर नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक गोविंद (25) की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद की मौत से महज एक दिन पहले ही बेटी की का जन्म हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बुधवार सुबह नौ बजे बंथरा थाना क्षेत्र स्थित हिन्दुस्तान एकेडमी के पास रफ्तार डंपर ने कार में सामने से टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार बीटेक छात्र सक्षम शुक्ला (19) गंभीर रूप से घायल हो गया था। सक्षम अपनी कार से उन्नाव जिले के नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परीक्षा देने जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सक्षम शुक्ला सरोजनीन...