बहराइच, दिसम्बर 2 -- बहराइच/विशेश्वरगंज। तीन थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बालिका सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। विशेश्वरगंज थाने के बहराइच गोंडा हाईवे के चंदा मऊ के पास मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बहराइच की ओर से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही चालक फरार हो गया। कार सवार नानपारा कोतवाली के हसनगंज निवासी पंकज (30) पुत्र राधेश्याम, अयोध्या जिले के रीड़गंज थाने के गुलाबवाड़ी निवासनी अंशिका सोनी (7) पुत्री राहुल सोनी, रूपांग सोनी (25) विमल चंद्र घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। परखच्चे उड़ी कार से तीनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.