एटा, मार्च 7 -- अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालिका सहित तीन की जान चली गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें दो की हालात गंभीर देख आगरा रेफर किया गया है। हादसों की जानकारी मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिश्री निवासी विश्वजीत (45) पुत्र चरन सिंह शहर में पेंट का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल पर सवार होकर काम करने के लिए शहर की ओर आ रहा था। वह गांव से कुछ दूर निकल पाया था कि पीछे तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों ने साइकिल सवार में टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि साइकिल सवार को रौंदती हुई पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंच गए। साइकिल सवार विश्वजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.