गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाओं के संबंध में पीड़ित परिजनों ने शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के खेड़ा रूद्रपुर निवासी तसलीम अहमद का कहना है कि उनका बेटा अनीस अहमद वर्तमान में दिल्ली के संगम विहार में रह रहा था। आठ जनवरी को वह बाइक से दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आ रहा था। राजनगर एक्सटेंशन में अजनारा कट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनीस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए...