काशीपुर, जुलाई 6 -- काशीपुर, संवाददाता। दो अलग-अलग सड़क हादसों में हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद के भगतपुर निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र भोपाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि दो जुलाई की दोपहर उसका पुत्र महेश कुमार बाइक से ठाकुरद्वारा स्थित पशुपति फैक्ट्री जा रहा था। अलीगंज मार्ग पर अनियंत्रित गति से आए ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं थाना भगतपुर के ग्राम वीरपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र स्व. टेकचंद ने आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि 28 जून को उसके पिता टेकचंद बाइक से काशीपुर आ रहे थे। लोहिया पुल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल 30 जून को इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.