बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- सिलाव में बाइक सवार सरपंच के भाई की गयी जान थरथरी में ट्रैक्टर का डाला पलटने से हुई युवक की मौत नालंदा/थरथरी, निज संवाददाता। जिले में रविवार की शाम अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से जख्मी है। सिलाव थाना क्षेत्र में वाहन के धक्के से सरपंच के भाई की जान चली गयी। उसका जख्मी दोस्त अस्पताल में भर्ती है। इसी तरह, थरथरी में ट्रैक्टर का डाला पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गयी है। सिलाव थाना क्षेत्र के सैनिक स्कूल के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद वाहन गड्ढे में चला गया। इधर, बाइक सवार सब्बैत गांव निवासी 22 वर्षीय फरदीन की मौके पर ही मौत हो गयी। वह सब्बैत पंचायत के सरपंच शाहिद का भाई है। जख्मी हबीबुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.