सहारनपुर, जून 22 -- नागल। रविवार दोपहर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों महिलाओं समेत चार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे देवबंद के भनेड़ा खास निवासी नावेद अपनी मां शबनम के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर जा रहा था, जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे हुई दूसरे हादसे में बेलडा जुनारदार निवासी बिलाल अपने पड़ोसी अजीज पुत्र अब्दुल मजीद, शबनम पत्नी अजीज तथा सात वर्षीय बालक इब्राहिम के साथ बाइक से लाखनोर होते हुए नागल आ रहा था। जैसे ही वह भाटखेड़ी के निकट पहुंचा तो उसकी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.